Uttarakhand: पटेलनगर लूटकांड के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग – The Hill News

Uttarakhand: पटेलनगर लूटकांड के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

देहरादून। पटेलनगर लूटकांड से जुड़े एक वीडियो में पहाड़ की बेटियों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप को लेकर विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है। संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और संबंधित बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहाड़ की बेटियों के सम्मान के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे संगठनों का आरोप है कि लूटकांड के मामले में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की ओर से प्रसारित वीडियो में पहाड़ की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहाड़ की बेटियों के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणियां सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन को आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

PLs read:Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में छठ घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की पूजा-अर्चना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *