Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी श्रद्धांजलि – The Hill News

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Pls read:Uttarakhand: ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि रजत जयंती पार्कों का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *