Punjab: पराली की गांठें गिरने से हुआ हादसा, तीन की मौत, छह घायल – The Hill News

Punjab: पराली की गांठें गिरने से हुआ हादसा, तीन की मौत, छह घायल

बटाला (गुरदासपुर): पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा गांव सेखवां के पास हुआ।

ट्रॉली से गिरी पराली की गांठें, दो कारों की हुई टक्कर:

एक ट्रैक्टर-ट्राली, जिस पर पराली की गांठें लदी थीं, सड़क पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ट्रॉली से गांठें खुलकर नीचे आ रही एक कार पर गिर गईं, जिससे वह कार दूसरी कार से टकरा गई।

मृतकों में दो सगे साढ़ू:

हादसे में मरने वालों में सुरजीत सिंह (गांव पंजगराईयां), राजेश (मिश्रापुरा) और कर्ण कुमार (गांव गोहत) शामिल हैं। सुरजीत सिंह और राजेश सगे साढ़ू थे। घायलों में सरवन कुमार, गुरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुमार और सरवन लाल शामिल हैं। दो गंभीर रूप से घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

अमेरिका जाने वाला था एक मृतक:

हादसे में मारा गया सुरजीत सिंह 17 साल बाद अमेरिका से वापस आया था और गुरुवार को उसे वापस अमेरिका जाना था।

पुलिस जांच शुरू:

डीएसपी हरि कृष्ण ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों में ट्रैक्टर-ट्राली का चालक भी शामिल बताया जा रहा है।

 

Pls read:Punjab: पंजाब में बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *