Himachal: दो एनएच समेत 411 सड़कें बंद, सीएम सुक्खू बोले नुकसान 8 हजार करोड़ तक पहुंचा – The Hill News

Himachal: दो एनएच समेत 411 सड़कें बंद, सीएम सुक्खू बोले नुकसान 8 हजार करोड़ तक पहुंचा

शिमला: प्रदेश में बीते चौबीस घण्टों के दौरान भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत औऱ दो मकान ध्वस्त हो गए, जबकि 18 मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अभी भी दो एनएच सहित 411 सड़कें बंद हैं। अभी तक मानसून के दौरान 704 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 7179 मकानों को नुकसान हुआ है। 243 दुकानों के साथ 2232 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग को 1945.86 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1543.92 करोड़, बिजली बोर्ड को 1497.39 करोड़, बागवानी को 144.88 करोड़ का नुकसान हुआ है।

अभी तक 5657.37 करोड़ के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि मॉनसून के दौरान 8000 करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका है। नुकसान के आकलन के लिए अधिकारियों को फील्ड में भेजा गया है जो आकलन कर रिपोर्ट दे रहे हैं।

 

यह पढ़ेंःPakistan: पाकिस्तान जाकर अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला ने किया निकाह, तोहफों की हो रही बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *