Mission 2024: टीम नड्डा में उत्तर प्रदेश के सात नेता

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयार‍ियों के बीच भाजपा ने केन्‍द्रीय पदाध‍िकार‍ियों के नामों की घोषणा की है। राष्‍ट्रीय महासच‍िव अरुण स‍िंह ने यह सूची जारी की है। टीम नड्डा में उत्तर प्रदेश के सात पदाधिकारी मिशन 2024 में ताकत झोंकेगे।

राष्‍ट्रीय उपध्‍यक्ष में उत्‍तर प्रदेश से सांसद सरोज पांडे के साथ सांसद लक्ष्‍मीकांत बाजपाई को जगह म‍िली है। राष्‍ट्रीय महामंत्री में सांसद अरुण स‍िंंह व राधामोहन अग्रवाल को उत्‍तर प्रदेश से राष्‍ट्रीय संगठन में जगह दी गई है। लखनऊ से श‍िवप्रकाश को राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। सांसद सुरेंन्‍द्र स‍िंह नागर को उत्‍तर प्रदेश से राष्‍ट्रीय सच‍िव बनाया गया है। कोषाध्‍यक्ष के पक्ष पर यूपी से राजेश अग्रवाल को जगह म‍िली है।

 

यह पढ़ें-Himachal: आपदा में तो अपनी राजनीतिक हवस छोड़ दें जयराम- मंत्री विक्रमादित्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *