UP Exit poll: सट्टा बाजार में सपा पर दांव लगाने वालों को मिल रहा अधिक भाव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल के रूझानों से सटा बाजार गर्मा दिया है। प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के आसार सट्टोरियों के लिए सपा पर दांव लगाने के लिए काफी हैं।

10 मार्च को चुनाव नतीजे आने से पहले यूपी में जमकर सट्टा लगेगा। अब चुनावी नतीजों को लेकर सट्टा बाजार सातवें आसमान पर है। सटोरियों की पहली पसंद भाजपा है और दूसरे नंबर पर आंकी जा रही सपा पर दांव लगाने वालों को जीत का अधिक भाव मिल रहा है। यानी कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का भाव।

भाजपा की जीत की मजबूत दावेदारी के चलते दांव लगाने वाले को उतना लाभ नहीं मिलेगा। अलग-अलग सटोरियों ने अपने आंकलन के अनुरूप प्रमुख दलों की सीटों का ग्राफ तय किया है। इनमें भाजपा सबसे आगे है और सपा दूसरे नंबर पर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि सोमवार आधी रात के बाद दांव लगवाने में तेजी आयेगी। साथ ही एक दल के सरकार बनाने को लेकर भी दांव लगेंगे। वहीं कौन दल सरकार बनायेगा, इसे लेकर एक मुश्त रकम के सीधे दांव भी लगवाये जायेंगे, जिनके भाव अलग-अलग होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *