यूक्रेन से घर पहुंचे साथ उत्तराखंडी छात्र, अब तक 22 की हुई सुरक्षित वापसी – The Hill News

यूक्रेन से घर पहुंचे साथ उत्तराखंडी छात्र, अब तक 22 की हुई सुरक्षित वापसी

देहरादून: आज सुबह यूक्रेन से उत्‍तराखंड के सात छात्र स्‍वेदश लौट आए है। प्रदेश से लगभग 226 लोग यूक्रेन में फंसे हैं। बता दें कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की रविवार से घर वापसी शुरू हो गई थी। यूक्रेन से विशेष विमान से प्रदेश के 15 छात्रों को मुंबई लाया गया था। इसके बाद दिल्ली से उन्हें उनके मूल स्थानों को भेजा गया।

यूक्रेन से अब तक राज्य के 22 लोग वापस लौट चुके हैं। यूक्रेन में उत्तराखंड के 226 लोग फंसे हुए हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। उत्तराखंड सरकार लगातार केंद्र से समन्वय बनाए हुए है। नोडल अधिकारी लगातार स्वजन के संपर्क में हैं। उत्तराखंड सरकार की टीम ने आज सुबह सात उत्‍तराखंड के छात्रों तमन्ना त्यागी, प्रेरणा बिष्ट, शिवानी जोशी, लिपाक्षी, अताउल्लाह मलिक, मोहम्मद मुकर्रम और उर्वशी जंतवाली पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *