देहरादून। उत्तराखंड चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी सरकार नही है जनता की सरकार, बल्कि यह सूट बूट वालों की सरकार है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भी यही हाल है। कांग्रेस उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को बखूबी समझती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के समझती है, इसी आधार पर घोषणा पत्र हुआ जारी। रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत नही पांच सौ पार नहीं होगी। पलायन रोकने के लिए रोजगार का रोडमैप कांग्रेस के पास है। कांग्रेस सत्ता में आई तो चार लाख लोगों को रोजगार देगी। भाजपा पर उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में भी फेल हुई। किसानों को डबल इंजन का लाभ नहीं मिला।