उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार जोरों पर है। खटीमा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश के बीच शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार कर जनता से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने 6 महीने के अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को अपनी जीत का आधार बताया। उत्तराखंड की सबसे हॉट विधानसभा सीट खटीमा में भारी बारिश के बीच भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धुआंधार प्रचार जारी है। कल देर शाम खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आज अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। आज सवेरे ही मुख्यमंत्री ने बारिश के बीच शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर जनता से विकास कार्यों के आधार पर उनका समर्थन मांगा।