12 साल के एक किशोर ने 12 साल की किशोरी का किया रेप – The Hill News

12 साल के एक किशोर ने 12 साल की किशोरी का किया रेप

दिल्ली में 12 साल के एक किशोर ने 12 साल की किशोरी का रेप कर दिया। मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित 12 वर्षीय किशोरी शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। सोमवार को किशोरी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर उसे लालच देकर अपने घर ले गया। घर में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोर की चंगुल से छूटकर जब किशोरी अपने घर गई तो उसने अपनी मां को अपने दर्द के बारे में बताया और आपबीती सुनाई। इसके बाद उसकी मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस किशोरी को अस्पताल ले गई, जहां मेडिकल के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। साथ सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *