बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को 14 साल पुराने किसिंग केस में बड़ी राहत मिली है। उन पर अश्लीलता फैलना का आरोप था। साल 2007 में हॉलीवुड अभिनेता और एड्स जागरूकता प्रचारक रिचर्ड गेरे ने एक इवेंट में शिल्पा शेट्टी को खुलेआम किस किया था। जिसके बाद उनका यह किस काफी विवादों में रहा। रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज हुआ था।
अब अभिनेत्री को इस केस से बरी कर दिया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने इस केस में शिल्पा शेट्टी को बरी कर दिया है। मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस ममाले में अभिनेत्री आरोपी नहीं बल्कि रिचर्ड गेरे का शिकार थीं। मजिस्ट्रेट के अनुसार शिल्पा शेट्टी के खिलाफ आरोप निराधार थे। इसलिए अभिनेत्री को आरोपों से बरी कर दिया गया।