देहरादून। भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब टिकट की रेस में आ गए हैं। कांग्रेस ने उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं को टिकट दे दिया है, लेकिन हरक को लेकर स्थिति अस्पष्ट है। पार्टी एक परिवार से एक टिकट देने के पक्ष में है, लेकिन हरक के जीताऊ चेहरे को देखते हुए उनपर चौबट्टाखाल से दांव खेला जा सकता है। इससे कांग्रेस को दोहरा फायदा होगा।
चौबट्टाखाल में भाजपा के कैबिनेट मंत्री और कद्दावर नेता सतपाल महाराज मैदान में हैं। अगर हरक को कांग्रेस वहां से उतारती है तो मुकाबला रोचक होगा। भाजपा के महाराज के खिलाफ कांग्रेस के खिलाफ कोई बड़ा चेहरा भी नहीं है। हरक के उतरने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और सतपाल के लिए मुकाबला कांटे का हो जाएगा। वहीं हरक के लिए पुत्रवधु को लैंसडाउन से लड़वाना भी आसान रहेगा।