पंजाब में भाजपा और सहयोगी दलों में सीट बंटवारा तय

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया है। अकाली दल से गठबंधन तोड़ने के बाद भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणी अकादमी दल संयुक्त के साथ गठजोड़ किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सींटों की बंटवाले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि  कुल 117 सीटोंं में से भाजपा 65 , कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त)  15 सीटोंं पर चुनाव लड़ेगी।

जेपी नड्डा ने नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में पंजाब विधानसभा के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारों के बारे में घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा और पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष अश्‍वनी शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *