सीएम धामी ने डीआईजी कुमाऊं को दिये भोजन माता प्रकरण के जांच आदेश – The Hill News

सीएम धामी ने डीआईजी कुमाऊं को दिये भोजन माता प्रकरण के जांच आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआईजी कुमांयू डॉ. नीलेश आनन्द भरणे को निर्देश दिये कि चम्पावत जनपद के राजकीय इण्टर कॉलेज सूखीढ़ाग में भोजन माता प्रकरण की जाँच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दुष्प्रचार करने वालों पर भी निगरानी रखी जाय। डीआईजी कुमांयू द्वारा मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *