संगठन पर अंगुली उठाने वाले हरीश रावत के खिलाफ लगे पोस्टर – The Hill News

संगठन पर अंगुली उठाने वाले हरीश रावत के खिलाफ लगे पोस्टर

प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता हरीश रावत की नाराजगी को थामने के लिए जहाँ पार्टी आलाकमान दिल्ली में आज तमाम नेताओ को बुलाकर सुलह सफाई में जुटा है वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हरीश रावत के खिलाफ पोस्टर भी लगा दिए गए हैं पोस्टर में लिखा गया है कि “हरीश रावत का डोल चुका ईमान उसके दिल मे बैठा है बेईमान। वही पोस्टर में ये भी लिखा है राहुल जी युवाओं के हाथ मे दे उत्तराखंड की कमान  निवेदक उत्तराखंड कांग्रेस युवा मंच। बड़ा सवाल है उत्तराखंड कांग्रेस का ऐसा कोई संगठन नहीं है तो फिर कौन है जो हरीश रावत के खिलाफ साजिशों में जुटा है साफ है पहले प्रभारी राह में रोड़े अटका रहे है वही अब कई और साइलेंट दुश्मन है जो हरीश रावत की राह में कांटे बिछाने में जुटे है हालांकि अभी किसने पोस्टर लगाए हैं उन्हें चिन्हित किया जाना बाकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *