![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
रुद्रपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक के बाद एक छात्रा कोरोना पॉजीटिव निकल कर सामने आ रही हैं। बीते दिनो एक 14 वर्षीय छात्रा कोरोना पॉजीटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सभी 567 छात्रों और कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जिसमे दोपहर तक आठ छात्र-छात्राओं और एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।सभी पॉजिटिव मरीज को होस्टल में आइसोलेट किया गया गया है। जबकि विद्यालय में काँटेमेंट जोन बना दिये गए है। स्कूल बंद करने के लिए प्रशासन के लिए कह दिया गया है। अन्य की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति सामने आएगी।