क्या आप भी वूलन कपड़ों को ओवर वॉश करते हैं? खराब हो सकती है चमक – The Hill News

क्या आप भी वूलन कपड़ों को ओवर वॉश करते हैं? खराब हो सकती है चमक

खबरें सुने

वूलन के कपड़ों को अच्छे से स्टाइल करने के साथ ही इन्हें वॉश करना बेहद जरूरी है। वुलन कपड़ों को अगर जेंटल तरीके से साफ न किया जाए तो ये खराब हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें वॉश करते समय कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। अगर इन्हें सही तरह से वॉश न किया जाए तो ये अपनी शेप बदल देते हैं। कई बार ये पहनने के बाद बहुत ज्यादा रफ नजर आते हैं। कई बार महंगे स्वेटर इसकी चपेट में आकर खराब हो जाते हैं और उनकी सॉफ्टनेस और चमक गायब हो जाती है। अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वह एक बार के पहने कपड़ों को धोते हैं। हालांकि ये आदत गर्मियों में काफी अच्छी साबित होती है। लेकिन अगर सर्दियों में आप वूलन कपड़ों को ओवर वॉश करते हैं तो ये खराब हो सकते हैं। इसकी जगह आप ऊनी कपड़ों को पहनने के बाद धूप दिखाएं और आप इन्हें दोबारा पहनने में गैप कर सकत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *