शादी का झांसा देकर किया अध्यापिका के साथ दुष्कर्म – The Hill News

शादी का झांसा देकर किया अध्यापिका के साथ दुष्कर्म

खबरें सुने

देहरादून: देहरादून में शादी का झांसा देकर बिजनेसमैन से निजी स्कूल की अध्यापिका के साथ दुष्कर्म किया। युवती से जब गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया तो आरोपित शादी से मुकर गया। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुर रोड निवासी पीड़िता ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। 2018 में उसकी यश चौधरी निवासी शिप्रा सनसिटी, इंद्रापुरम, गाजियाबाद से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। 19 मई 2020 को यश अध्यापिका के घर आया और एक सप्ताह तक वहीं रहा। पीड़िता का आरोप है कि यश ने उसे जूस में कुछ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।होश में आने पर आरोपित ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसके बाद पीडि़ता गर्भवती हो गई। राजपुर के एसओ मोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *