राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बोले, शोध पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय – The Hill News

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बोले, शोध पर विशेष ध्यान दें विश्वविद्यालय

खबरें सुने

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि उत्तराखंड के विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध कार्यों के पूर्ण क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालें। बुधवार को दून विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने छात्रों कोसंबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि युवाओं का हौसला, साहस, लगन और ऊर्जा भारत को विश्व में प्रत्येक क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान दिलाएगी। यह गर्व का विषय है कि उत्तराखंड में बालिकाओं की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी उत्साहवर्धक है। युवाओं को भारत के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक कौशल के साथ समन्वित करके देश को फिर से नालेज सुपर पावर बनाना होगा। कहा कि उत्तराखंड महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में एक मिसाल है। यहां प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं स्वयं को सिद्ध कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि देहरादून एक उत्कृष्ट एजुकेशन हब है। यहां के विश्वविद्यालयों को स्वायत्त के साथ ही जवाबदेह भी बनना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *