IPL: आईपीएल से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, ट्रेविस हेड अगले सीजन के लिए नहीं होंगे उपलब्ध – The Hill News

IPL: आईपीएल से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, ट्रेविस हेड अगले सीजन के लिए नहीं होंगे उपलब्ध

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी अगले सीजन में टूट सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टीम प्रबंधन को सूचित कर दिया है कि वह आगामी सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इससे हैदराबाद को अपने ओपनिंग संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, हेड ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम और अपने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

रिटेन या रिलीज करने पर रहेगी नजर

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की अंतिम तारीख आज है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी शाम तक अपनी सूची जारी कर सकती हैं। अब सबकी नजर सनराइजर्स हैदराबाद के फैसले पर होगी कि वह हेड को रिलीज करती है या टीम के साथ बनाए रखती है।

हैदराबाद ने पिछले सीजन में हेड को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अभिषेक शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी ने आईपीएल में कई मौकों पर आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों के सामने मुश्किलें खड़ी की हैं। ऐसे में हेड की अनुपलब्धता टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

नीलामी में नए ओपनर की तलाश

हेड के अगले सीजन में नहीं खेलने की स्थिति में हैदराबाद को नए ओपनिंग संयोजन पर काम करना होगा। अभिषेक शर्मा का पारी की शुरुआत करना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उनके साथ दूसरे छोर पर कौन उतरेगा, यह टीम के लिए अहम सवाल होगा।

इसके लिए फ्रेंचाइजी को 16 दिसंबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में नए विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं। टीम की रणनीति और नीलामी में मिलने वाले खिलाड़ियों के आधार पर ही उसके नए ओपनिंग संयोजन की तस्वीर साफ होगी।

 

Pls read:IPL: आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान और लखनऊ के बीच बड़ी ट्रेड की तैयारी, शमी और जायसवाल पर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *