Uttarakhand: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की – The Hill News

Uttarakhand: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने छठ पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य उपासना का यह पर्व प्रकृति संरक्षण के साथ ही स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्यदेव और छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। साथ ही उत्तराखंड विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करता रहे।

 

Pls read:Uttarakhand: खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय दुकान से खरीदी मां के लिए साड़ी, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *