Himachal: हिमाचल बिजली बोर्ड में 1071 कर्मचारियों को पदोन्नति – The Hill News

Himachal: हिमाचल बिजली बोर्ड में 1071 कर्मचारियों को पदोन्नति

शिमला। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने कुल 1071 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले महीने कर्मचारियों के महासम्मेलन में पदोन्नति देने की घोषणा की थी, और अब उसी घोषणा के अनुरूप कर्मचारियों को यह पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति हर वर्ग के कर्मचारी को मिली है।

बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया पहले काफी लंबी होती थी। प्रत्येक कर्मचारी के पदोन्नति मामले को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जा रहा था। कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया को खत्म करने की मांग की थी, और मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी इस मांग के अनुसार जल्द ही पदोन्नति कर दी जाएगी।

पदोन्नति पाने वालों में 226 सहायक लाइनमैन शामिल हैं, जिन्हें अब लाइनमैन बनाया गया है। इसमें शिमला जोन के 206, धर्मशाला के 300, हमीरपुर के 276 और मंडी के 145 कर्मचारी शामिल हैं।

बिजली बोर्ड में अन्य वर्गों के कर्मचारियों को भी पदोन्नति मिली है। इसमें 89 क्लर्क को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि सात वरिष्ठ सहायक को अधीक्षक ग्रेड-दो के पद पर पदोन्नत किया गया है।

उधर, हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग ने सात आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किए हैं। डॉक्टर पारुल शर्मा को अनुअंबापुर शिमला से भैंच सोलन, डॉक्टर कविता वर्मा को भैंच से अनुअंबापुर, डॉक्टर नरेंद्र ठाकुर को घीरा कांगड़ा से चोला कांगड़ा, डॉक्टर दीपक अवस्थी को चोला कांगड़ा से सुखुघाट कांगड़ा, डॉक्टर अनीश भाटिया को सुखुघाट कांगड़ा से घीरा कांगड़ा, डॉक्टर मोनिका बिंदल को लोधी माजरा से बद्दी सोलन और डॉक्टर बबिता कुमारी को बद्दी से लोधी माजरा स्थानांतरित किया गया है।

 

Pls reaD:Himachal: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष की जल्द घोषणा, शिमला संसदीय क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *