Uttarakhand: मुख्य सचिव ने गांधी शास्त्री को श्रद्धांजलि दी दिलाई स्वच्छता शपथ – The Hill News

Uttarakhand: मुख्य सचिव ने गांधी शास्त्री को श्रद्धांजलि दी दिलाई स्वच्छता शपथ

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, दीपेंद्र कुमार चौधरी एवं विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Pls reaD:Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *