नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 71वें संस्करण का आयोजन मंगलवार को राजधानी दिल्ली में किया गया। इस भव्य समारोह के दौरान मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस साल के पुरस्कारों में शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया है। शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए और विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ में उनके शानदार अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला। वहीं, रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। बेस्ट फिल्म का प्रतिष्ठित खिताब ’12वीं फेल’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के रूप में मिला है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स लिस्ट-
फीचर कैटेगरी-
-
बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री
-
बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल
-
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
-
बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल
-
बेस्ट डायरेक्शन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
-
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
-
बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
-
बेस्ट गुजराती फिल्म- वश
-
बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग
-
बेस्ट मलयालम- उल्लोझुक्कू
-
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
-
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (छलिया, जवान)
-
बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
-
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी
-
बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
-
बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सैम बहादुर
-
स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन
-
बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)
-
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- उत्पल दत्ता (असम)
-
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)
-
बेस्ट लिरिक्स- बलगम ( द ग्रुप)- तेलुगु
नॉन फीचर कैटेगरी-
-
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- उत्पल दत्ता
-
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन
-
बेस्ट स्क्रिप्ट- सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
-
बेस्ट फिल्म- नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेज (उड़िया)
-
नेकल- क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम)
-
द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया)
-
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (द फर्स्ट फिल्म) हिंदी
-
बेस्ट एडिटिंग (मूवी फोकस) इंग्लिश