लुधियाना। पंजाब में भीषण गर्मी का दौर सोमवार को भी जारी रहा। राज्य के लगभग सभी जिलों में लू चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 2017 के बाद पहली बार दिन का तापमान इतना ऊपर गया है। बठिंडा में भी लू का प्रकोप रहा और यहाँ अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था।
अन्य शहरों का तापमान:
-
अमृतसर: 44.9 डिग्री सेल्सियस
-
गुरदासपुर: 44.5 डिग्री सेल्सियस
-
फिरोजपुर: 44 डिग्री सेल्सियस
-
चंडीगढ़: 43.8 डिग्री सेल्सियस
-
फाजिल्का: 43.2 डिग्री सेल्सियस
-
पटियाला: 42.9 डिग्री सेल्सियस
-
जालंधर: 42.6 डिग्री सेल्सियस
-
मोगा: 42.8 डिग्री सेल्सियस
मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने अगले दो दिनों के लिए लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहेंगी।

सोमवार को राज्य में जालंधर सहित छह शहरों में छह घंटे तक बिजली कटौती रही। बिजली कटौती की सबसे ज्यादा 1,668 शिकायतें जालंधर से दर्ज की गईं।
PSPCL के अनुसार, मुक्तसर में दो फीडर डाउन होने के कारण सबसे ज्यादा छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसी तरह संगरूर, कादियां, गोराया और बुढलाडा में लगभग 13 फीडर डाउन होने के कारण चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
लू का कहर:
ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम चक्र बिगड़ा है। देश ही नहीं, पूरी दुनिया में इसका असर दिखाई दे रहा है। गर्मियों के दौरान भारत में चलने वाली लू की तीव्रता और अवधि दोनों में वृद्धि हुई है, जिससे यह और भी जानलेवा हो गई है। पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर, देश का लगभग पूरा हिस्सा लू की चपेट में है। इससे बीमार होने और असामयिक मौतों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन इन आंकड़ों को जानने का कोई आधिकारिक मंच नहीं है। विभिन्न संस्थाएं अलग-अलग आंकड़े प्रस्तुत करती हैं, जिससे स्पष्ट तस्वीर नहीं मिल पाती हीटस्ट्रोक या गर्मी से संबंधित मौतों की निगरानी के लिए एक सुदृढ़ प्रणाली की आवश्यकता है।
Pls read:Punjab: पटियाला के दूदन साधन में 8.55 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक तहसील परिसर जनता को समर्पित