लुधियाना। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और क्रिकेटर हरभजन सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. इससे पहले कांग्रेस ने भी 40 स्टार प्रचारकों की अपनी सूची जारी की थी, जिससे यह उपचुनाव और भी रोचक हो गया है।
स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नाम:
-
राष्ट्रीय स्तर के नेता: अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, आतिशी, सुनीता केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल, अशोक मित्तल
-
पंजाब के नेता: अमन अरोड़ा, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, मालविंदर सिंह कंग, हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरुमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सिंह सौंध, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत, हरदीप मुंडियां, बलजिंदर कौर, जीवन सिंह संगोवाल, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा, राजिंदर पाल कौर छीना, सोनिया मान
आप द्वारा जारी की गई इस सूची से साफ है कि पार्टी इस उपचुनाव को काफी गंभीरता से ले रही है और जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
Pls read:Punjab: तरनतारन पुलिस ने ISI से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद