Russia: अमेरिका-रूस तनाव: तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका पर मेदवेदेव की चेतावनी

रूस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों नेताओं के बयानों के बाद रूस की ओर से तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दी गई है।

रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रंप रूस के साथ “कुछ बुरा” करने की बात कह रहे हैं। मेदवेदेव ने चेतावनी देते हुए कहा, “मैं एक ही बुरी चीज जानता हूं और वो है तीसरा विश्वयुद्ध। उम्मीद है कि ट्रंप इसे समझते हैं।”

ट्रंप ने कहा था कि पुतिन “आग से खेल रहे हैं” और अगर वह नहीं होते तो रूस के साथ अब तक बहुत बुरी चीज हो चुकी होती। ट्रंप ने पुतिन पर यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल हमले करने और लोगों को मारने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पुतिन “पागल” हो गए हैं और “बेवजह बहुत सारे लोगों को मार रहे हैं।”

ट्रंप के अनुसार, पुतिन यूक्रेन का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं, और अगर वे ऐसा करते हैं तो इससे रूस का पतन हो जाएगा।

इन बयानों से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि भविष्य में स्थिति किस ओर जाएगी।

 

Pls read:Russia: मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, भारतीय प्रतिनिधिमंडल कुछ समय के लिए हवा में फंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *