Uttarpradesh: मुख्यमंत्री योगी ने किया जनता दर्शन, प्रयागराज से आईं सबसे ज़्यादा शिकायतें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान 60 से अधिक फरियादियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपनी समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी फरियादियों से बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार को सबसे ज़्यादा शिकायतें प्रयागराज से आईं।

हर जरूरतमंद के साथ सरकार:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार है। जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण समेत कई तरह के मामले आए।

समय से निस्तारण के निर्देश:

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के प्रार्थना पत्र सौंपते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिए। प्रयागराज से आई कई शिकायतों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस, खेत की पैमाइश, आवास, चकरोड, खेतों में कब्जा, बिजली कनेक्शन जैसी समस्याओं लेकर आए फरियादियों को मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है।

बच्चों को दुलारा, दी चॉकलेट:

जनता दर्शन में कई परिवार अपने बच्चों के साथ आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलार किया, उनकी शिक्षा के बारे में पूछा और उन्हें चॉकलेट भी दी। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ने और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

किस जिले से कितने फरियादी:

  • प्रयागराज: 8

  • देवरिया: 4

  • सहारनपुर, बस्ती, फतेहपुर: 3-3

  • मुरादाबाद, पीलीभीत, अमरोहा, गाजीपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, भदोही: 2-2

Pls read:Uttarpradesh: बलिया भाजपा नेता के वीडियो पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का तंज, तिवारी परिवार के साथ खड़ी कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *