Delhi: अमेरिका भारत को 13.1 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण बेचेगा

वाशिंगटन: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका ने भारत को 13.1 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे से भारत की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी। यह सौदा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग का एक और उदाहरण है।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी (DSCA) ने बुधवार को बताया कि इस सौदे के तहत भारत को उन्नत समुद्री निगरानी सॉफ्टवेयर, प्रशिक्षण और सहायता सेवाएं मिलेंगी। इससे भारत की समुद्री क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस सौदे की जानकारी दी।

DSCA के अनुसार, इस प्रस्तावित सौदे का उद्देश्य विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने के साथ-साथ भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है। इसके अलावा, हिंद-प्रशांत और दक्षिण एशिया के एक महत्वपूर्ण देश के साथ सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करना भी इसका उद्देश्य है।

अमेरिका का कहना है कि इस सौदे से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस रक्षा सौदे का मुख्य ठेकेदार वर्जीनिया स्थित हॉकआई 360 (Hawkeye 360) कंपनी है, जो विश्लेषणात्मक तकनीक और समुद्री निगरानी प्रणालियों के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है।

 

Pls read:Delhi: मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *