Italy: इटली की जेलों में बना ‘सेक्स रूम’, कैदियों को मिलेंगे अंतरंग पल

रोम: इटली की जेलों में एक अनोखा प्रयोग शुरू हुआ है। यहाँ कैदियों के लिए ‘सेक्स रूम’ बनाए जा रहे हैं ताकि वे अपने पार्टनर के साथ अंतरंग पल बिता सकें। शुक्रवार को एक कैदी ने पहली बार अपनी महिला मित्र से इस रूम में मुलाकात की। कोर्ट के आदेश के बाद जेल में यह सुविधा शुरू की गई है।

कोर्ट ने दी थी अनुमति: इटली की अदालतों का मानना है कि कैदियों को जेल से बाहर रहने वाले अपने पार्टनर के साथ अंतरंगता का अधिकार है। कोर्ट की मंजूरी के बाद जेलों में सेक्स रूम बनाए जा रहे हैं। पहला सेक्स रूम टेर्नी की जेल में बनाया गया है।

निजता का रखा जाएगा ध्यान: अम्ब्रिया के लोकपाल ग्यूसेप्पे कैफोरियो ने कहा कि यह प्रयोग सफल रहा है और इसमें शामिल लोगों की निजता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जल्द ही अन्य कैदियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

2024 में आया था कोर्ट का आदेश: जनवरी 2024 में इटली की एक अदालत ने कहा था कि कैदियों को बिना किसी गार्ड के अपने पार्टनर के साथ अंतरंग मुलाकात का अधिकार है। अदालत ने कहा कि कई यूरोपीय देशों जैसे फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड और स्वीडन में यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है।

दो घंटे के लिए मिलेगा कमरा: पिछले हफ्ते इटली के न्याय मंत्रालय ने सेक्स रूम के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। इसके अनुसार, कैदियों को दो घंटे के लिए रूम दिया जाएगा, जिसमें बिस्तर और शौचालय की सुविधा होगी। सुरक्षा कारणों से रूम का दरवाजा खुला रहेगा ताकि ज़रूरत पड़ने पर जेल गार्ड तुरंत कार्रवाई कर सकें।

इटली की जेलों में overcrowding: इटली की जेलों में कैदियों की भारी भीड़ है। देश की जेलों में कुल 62,000 कैदी हैं, जो उनकी क्षमता से 21% अधिक है। यूरोप में इटली की जेलों की स्थिति सबसे खराब है और यहाँ आत्महत्या की दर भी बढ़ रही है.

 

Pls read:Italy: इटली में शरिया कानून लागू नहीं होने देंगी- पीएम मेलोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *