Punjab: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का मोगा में किसानों ने किया विरोध – The Hill News

Punjab: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का मोगा में किसानों ने किया विरोध

मोगा: पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का मोगा में किसानों ने विरोध किया। फतेहगढ़ पंजतूर में एक कार्यक्रम में जाते समय किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने मंत्री का रास्ता रोक लिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसानों को रोकने की कोशिश की, जिस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई।

किसानों के सवालों से बचने की कोशिश?:

किसान नेता गुरदेव सिंह ने बताया कि वे मंत्री से किसानों और मज़दूरों से जुड़े मुद्दों पर सवाल करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना मंडी के सामने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोका गया। उन्होंने कहा कि किसान अपने हक़ के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोक रही है। उन्होंने शराब की बढ़ती खपत और उससे होने वाली समस्याओं का भी ज़िक्र किया और कहा कि सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। किसान नेता ने पंजाब सरकार की इस “तानाशाही नीति” की निंदा की।

 

Pls read:Punjab: अमृतपाल सिंह की NSA हिरासत 23 अप्रैल को खत्म, पर रिहाई पर संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *