त्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के कारण अप्रैल में ठंड लौट आई है। राज्य भर में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को केदारनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि रुद्रप्रयाग जिले के अन्य हिस्सों में बारिश हुई।
उत्तरकाशी और मसूरी में बारिश:
उत्तरकाशी में शुक्रवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। मसूरी में भी शुक्रवार रात और शनिवार को बारिश हुई।
चमोली में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:
चमोली में शुक्रवार सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर लगभग 3 बजे के बाद कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलीं। बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया, जबकि ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुँचा है।
गोपेश्वर में पेड़ गिरने से रास्ता बाधित:
गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर पोखरी बैंड के पास एक पेड़ गिरने से रास्ता लगभग एक घंटे तक बंद रहा। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने पेड़ को काटकर रास्ता साफ किया और यातायात बहाल किया। फायर सर्विस गोपेश्वर को सुबह लगभग 7 बजे इस घटना की सूचना मिली थी।
Pls read:Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण का तोहफा – मुख्यमंत्री धामी