नई दिल्ली: नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खान पर हिंसा भड़काने का आरोप है। अदालत ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने खान समेत 51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का नागपुर अध्यक्ष
38 वर्षीय फहीम शमीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के नागपुर अध्यक्ष हैं। वह नागपुर के संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर के निवासी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें गडकरी से 6.5 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)
Pls read:Delhi: भारत-बांग्लादेश सीमा पर 2600 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार