
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मंगलवार को खटीमा पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। थारू इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने ₹337.17 लाख के तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
शिलान्यासित परियोजनाएँ:
-
ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर में ₹183.77 लाख की लागत से 1.5 किमी सड़क के दोनों ओर पाथ-वे निर्माण।
-
ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर में ₹67.50 लाख की लागत से 1.5 किमी स्ट्रीट लाइट स्थापना।
-
कलेक्ट्रेट परिसर में ₹84.90 लाख की लागत से पार्किंग निर्माण।
मुख्यमंत्री का संबोधन:
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा को अपनी कर्मभूमि और यहाँ के लोगों को अपना परिवार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहरों से लेकर दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए दुग्ध उत्पादन, मधु उत्पादन, कृषि, बागवानी आदि को प्रोत्साहित किया जा रहा है। होम स्टे, लखपति दीदी, सौर स्वरोजगार जैसी योजनाओं से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने खटीमा के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2012 में उन्हें यहाँ के लोगों ने पहली बार विधायक चुना था। वे खटीमा के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने खटीमा में नए बस स्टैंड, सड़कों, पुलों, 100 बेड के अस्पताल, एकलव्य विद्यालय जैसे विकास कार्यों का उल्लेख किया। शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, राजकीय महाविद्यालय में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू करवाई गई हैं। चकरपुर में 16 करोड़ की लागत से बने खेल स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ।
मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर जिले के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए किच्छा में एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर, खुरपिया में स्मार्ट औद्योगिक नगर, रुद्रपुर में पीएम आवास योजना, टनकपुर और काशीपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का जिक्र किया।
नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत:
नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और खटीमा के विकास हेतु 13 मांगों का प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, महामंत्री अमित नारंग, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Pls reaD:Uttarakhand: कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी, ग्रीन बिल्डिंग नियमों के पालन पर जोर