Punjab: आम जनता को सुव्यवस्थित प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत : डॉ. रवजोत सिंह

खबरें सुने
  • शहर में बुनियादी सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर दिया जोर
  • आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सीवरेज लाइनों की सफाई और वर्षा जल निकासी सुनिश्चित की जाए

चंडीगढ़/बठिंडा, 18 फरवरी :

पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व वाली राज्य सरकार आम जनता को सुव्यवस्थित प्रशासन देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध और प्रयासरत है। यह बात स्थानीय निकाय कैबिनेट मंत्री, पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर बठिंडा (शहरी) विधायक स जगरूप सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर श्री शौकत अहमद परे, एसएसपी मैडम अमनीत कौंडल, मेयर श्री पदमजीत मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी तरीके से लागू करने को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को जिले के विभिन्न वार्डों में सफाई, सीवरेज, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी आदेश दिए।

शहर में कचरा प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए, डॉ. रवजोत सिंह ने वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निपटान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि घरों से कचरा संग्रहण की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, साथ ही सड़कों और शहर के पार्कों की सफाई को सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल निकासी, नालियों और सीवरेज लाइनों की सफाई, जल आपूर्ति पाइपों के रिसाव की जांच, आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाएं मानसून से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए जारी की जाने वाली अनुदान राशि का सही और समय पर उपयोग किया जाए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के नियमित स्टाफ की भर्ती, टाउन प्लानिंग से संबंधित योजनाओं और पार्कों के रखरखाव पर भी चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में उचित स्थानों की पहचान की जाए ताकि विज्ञापन के लिए यूनिपोल की संख्या बढ़ाई जा सके।

इसके बाद, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम जनता को उनके दरवाजे पर सभी सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के सख्त निर्देश हैं कि रिश्वत लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह जब स्थानीय नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

 

Pls read:Punjab: पत्नी की मर्ज़ी के बिना शारीरिक संबंध बनाने पर पति को 5 साल की जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *