Himachal: हिमाचल कांग्रेस को मिली नई प्रभारी, रजनी पाटिल ने संभाली कमान

खबरें सुने

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजीव शुक्ल को हटाकर रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। शुक्रवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक के एक दिन बाद यह फैसला लिया गया। पाटिल इससे पहले भी मई 2018 से सितंबर 2020 तक हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी हैं।

राजीव शुक्ल को 2020 में हिमाचल का प्रभारी बनाया गया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, लेकिन उसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी चार सीटें हार गई। इस दौरान पार्टी में गुटबाजी भी देखने को मिली।

रजनी पाटिल के प्रदेश कांग्रेस और यहाँ के नेताओं व कार्यकर्ताओं से पहले से परिचित होने के कारण उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी की सभी कमेटियों का नए सिरे से गठन करना होगा, क्योंकि वर्तमान में सभी कमेटियाँ भंग हैं। इसके अलावा, इस साल होने वाले पंचायती राज चुनाव और अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन करवाना भी उनके लिए अहम होगा। पिछली बार प्रभारी रहते हुए रजनी पाटिल के नेतृत्व में कांग्रेस ने पंचायती राज और नगर निगम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि रजनी पाटिल अगले सप्ताह अपना पदभार संभाल लेंगी।

 

Pls read:Himachal: उच्च शिक्षा में सुक्खू सरकार ने 10 बड़े बदलाव, जून से लागू होंगे नए नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *