Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन, कांग्रेस का भाजपा पर हमला – The Hill News

Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

नई दिल्ली: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफ़े के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों से बातचीत की, लेकिन नए मुख्यमंत्री के नाम पर अभी कोई फ़ैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस ने इस मौक़े पर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

कांग्रेस का आरोप:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहीं हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाना सरकार की नाकामी का प्रमाण है। खड़गे ने पीएम मोदी से मणिपुर जाकर लोगों से माफ़ी मांगने को कहा।

राहुल गांधी ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी अब मणिपुर की ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने पीएम से मणिपुर का दौरा करने और शांति बहाल करने की योजना बताने को कहा।

कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर ने संबित पात्रा के राज्य दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में भूमिका निभानी चाहिए। मणिपुर विधानसभा का पिछला सत्र 12 अगस्त 2024 को समाप्त हुआ था, जबकि 10 फ़रवरी से शुरू होने वाला सत्र राज्यपाल ने रद्द कर दिया है।

 

Pls read:Delhi: मोदी की अमेरिकी यात्रा संपन्न, अवैध प्रवासियों पर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *