Uttarpradesh: महाकुंभ में स्नानार्थियों का आंकड़ा 45 करोड़ के पार

खबरें सुने

प्रयागराज: महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. मंगलवार सुबह 8 बजे तक क़रीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया, जिसके साथ ही स्नानार्थियों की कुल संख्या 45 करोड़ से ज़्यादा हो गई। महाकुंभ में अभी 15 दिन बाक़ी हैं और दो प्रमुख स्नान पर्व भी होने हैं, इसलिए यह संख्या 50-55 करोड़ तक पहुँच सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया था, जो पूरा हो गया है।

तीन प्रमुख स्नान के बाद भी उत्साह:

मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे तीन प्रमुख स्नान पर्व बीत जाने के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. देश-विदेश से लोग प्रयागराज पहुँच रहे हैं।

किस दिन कितने लोगों ने किया स्नान:

  • मौनी अमावस्या: 8 करोड़

  • मकर संक्रांति: 3.5 करोड़

  • बसंत पंचमी: 2.57 करोड़

  • पौष पूर्णिमा: 1.7 करोड़

  • 1 फरवरी और 30 जनवरी: 2-2 करोड़ से ज़्यादा

माघ पूर्णिमा से पहले भी हर दिन एक करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं।

इन हस्तियों ने किया स्नान:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री, मणिपुर के मुख्यमंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, अखिलेश यादव, माता प्रसाद पांडे, कई सांसद, हेमा मालिनी, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, साइना नेहवाल, ईशा गुप्ता, रविशंकर प्रसाद, सुरेश रैना, द ग्रेट खली, रेमो डिसूज़ा, कुमार विश्वास और ममता कुलकर्णी जैसी कई हस्तियों ने महाकुंभ में स्नान किया है।

 

Pls read:Uttarpradesh: सीएम योगी महाकुंभ में वीआईपी कल्चर के बयान पर अखिलेश पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *