US: अमेरिकी आर्थिक सहायता रुकने से बांग्लादेश में रोजगार संकट – The Hill News

US: अमेरिकी आर्थिक सहायता रुकने से बांग्लादेश में रोजगार संकट

खबरें सुने

नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा बांग्लादेश को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर रोक लगाने के बाद बांग्लादेश में रोजगार का संकट गहरा गया है। अमेरिकी फंडिंग पर निर्भर कई एजेंसियां अपने कार्यालय बंद कर रही हैं और कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं।

हजारों कर्मचारी बेरोजगार:

अमेरिकी मदद से चलने वाले प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। उदाहरण के तौर पर, इंटरनेशनल सेंटर फॉर डायरियल डिजीज रिसर्च (ICDDR,B) ने USAID की फंडिंग वाले प्रोग्राम में काम करने वाले हजार से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

NGOs पर संकट:

बांग्लादेश में लगभग 60 से अधिक NGOs अमेरिकी वित्तीय सहायता पर निर्भर हैं। फंडिंग रुकने से इन संगठनों के सामने वित्तीय संकट पैदा हो गया है, जिससे लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में हैं।

आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ीं:

अमेरिकी फंडिंग के अलावा, अन्य पश्चिमी देशों की कंपनियां भी बांग्लादेश में अपने निवेश पर पुनर्विचार कर रही हैं। इससे बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं।

 

Pls read:US: ट्रंप की भारत-चीन को चेतावनी, डॉलर कमज़ोर किया तो लगाएंगे 100% टैरिफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *