चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी प्रेमलता को तीन वोटों से हराया। कुल 36 वोटों में से बबला को 19 और प्रेमलता को 17 वोट मिले। सभी वोट वैध रहे। आप और कांग्रेस के तीन वोट क्रॉस वोटिंग के रूप में सामने आए हैं।
मेयर बबला ने संभाला कार्यभार:
हरप्रीत कौर बबला ने मेयर पद का कार्यभार संभाल लिया है। अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव उनके नेतृत्व में होगा। चुनाव रिटायर्ड जस्टिस जयश्री ठाकुर की मौजूदगी में संपन्न हुए, प्रत्येक वोट की जांच प्रोसिडिंग अधिकारी डॉ. रमणीक सिंह बेदी द्वारा की गई।
क्रॉस वोटिंग पर सवाल:
आप और कांग्रेस, दोनों पार्टियों में क्रॉस वोटिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन सकती है। चुनाव से पहले ही आप में कुछ पार्षदों की नाराज़गी और कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही थीं। हाल ही में तीन बार की पार्षद गुरबक्श रावत का भाजपा में शामिल होना भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।
नगर निगम सदन का वोट गणित:
-
कुल वोट: 36
-
भाजपा: 16
-
आप: 13
-
कांग्रेस: 6
-
सांसद: 1
प्राप्त वोट:
-
कुल वोट: 36
-
पड़े वोट: 36
-
वैध वोट: 36
-
भाजपा: 19
-
आप-कांग्रेस गठबंधन: 17
(नोट: यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।)