
38वें नेशनल गेम्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टी-पर्पस हॉल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मेजबान उत्तराखंड ने महिला वर्ग में दो शानदार जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
पहले सत्र के नतीजे:
-
पुरुष (ग्रुप बी): राजस्थान ने अरुणाचल प्रदेश को 4-1 से हराया।
-
महिला (ग्रुप बी): उत्तराखंड ने गुजरात को 3-2 से हराया।
दूसरे सत्र के नतीजे:
-
पुरुष (ग्रुप ए): सर्विसेज ने कर्नाटक को 3-2 से हराया।
-
महिला (ग्रुप ए): हरियाणा ने असम को 4-1 से हराया।
-
पुरुष (ग्रुप बी): छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 3-2 से हराया।
-
महिला (ग्रुप बी): उत्तराखंड ने कर्नाटक को 3-2 से हराया।
उत्तराखंड की महिला टीम ने गुजरात और कर्नाटक, दोनों को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर अपनी दावेदारी पेश की। पुरुष वर्ग में राजस्थान ने शुरुआत में जीत दर्ज की, लेकिन बाद में छत्तीसगढ़ से हार गया। सर्विसेज और हरियाणा ने भी अपने-अपने ग्रुप में जीत हासिल की।
टूर्नामेंट के पहले दिन के नतीजों ने रोमांचक मुकाबलों की झलक दिखा दी है। आगे के मैच भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
Pls read:Uttarakhand: दिल्ली में शिखा राय के समर्थन में धामी ने की जनसभा