Himachal: शिमला सहित कई इलाकों में हल्की बर्फबारी, तापमान में गिरावट – The Hill News

Himachal: शिमला सहित कई इलाकों में हल्की बर्फबारी, तापमान में गिरावट

खबरें सुने

शिमला: हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के दोनों छोर सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। शिमला के रिज मैदान, संजौली, कुफरी और नारकंडा में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। इससे तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, केलंग में अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट के बावजूद यह सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक रहा। ऊना में तापमान सामान्य से छह डिग्री, कांगड़ा और बिलासपुर में चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

तापमान में उतार-चढ़ाव:

प्रदेश में सबसे ज़्यादा गिरावट मंडी, भरमौर और मनाली में छह डिग्री दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान ताबो में -7.6, कुकुमसेरी में -4.9, केलंग में -1.9, नारकंडा में -1.1, मनाली में 2.1, शिमला में 3.6 और धर्मशाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान ऊना में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग ने ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन ज़िलों में कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

बर्फ पिघलने का असर:

तापमान में वृद्धि और कम बर्फबारी के कारण ग्लेशियरों पर जमी बर्फ पिघलने लगी है, जिसका असर कृषि और बागवानी पर पड़ रहा है। कम बारिश के कारण पौधे सूख रहे हैं और रबी की फसलों को नुकसान हो रहा है।

यातायात प्रभावित:

धुंध के कारण हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 46 मिनट की देरी से दौलतपुर पहुंची, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस अंब-अंदौरा में आठ मिनट की देरी से पहुंची।

 

Pls read:Himachal: हिमाचल में धूप खिली, पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *