Punjab: फरीदकोट में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा में चूक, खालिस्तान समर्थक नारे और झंडे मिले

फरीदकोट: मुख्यमंत्री भगवंत मान के गणतंत्र दिवस पर फरीदकोट दौरे से पहले एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। शहर के नेहरू स्टेडियम और रेलवे स्टेशन पर “खालिस्तान ज़िंदाबाद” के नारे लिखे और खालिस्तानी झंडे लगाए मिले हैं। नेहरू स्टेडियम में ही मुख्यमंत्री को झंडा फहराना है।

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली ज़िम्मेदारी:

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस घटना की ज़िम्मेदारी ली है।

प्रशासन में हड़कंप:

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। नारों को मिटाया गया और झंडों को हटाया गया। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर जब दो दिन पहले ही ADGP शिव कुमार वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया था।

पुलिस ने शुरू की जांच:

एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

PLs read:Punjab: पंजाब सरकार का स्वास्थ्य और शिक्षा कर्मचारियों को नए साल का तोहफ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *