
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें शामिल किया है। धामी पहले भी लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार कर चुके हैं।
यूसीसी लागू करने का फैसला अहम:
धामी को स्टार प्रचारक बनाने के पीछे उनकी सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों, खासकर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने का निर्णय अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इसके अलावा, नकल विरोधी कानून, लव जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और दंगारोधी कानून जैसे फैसलों के लिए भी धामी की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है।

प्रचारकों की सूची में कई बड़े नाम:
स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप पुरी, गिरिराज सिंह, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं। कुल मिलाकर इस सूची में 40 स्टार प्रचारक हैं।
Pls read:Uttarakhand: सीएम धामी ने दी मकर संक्रांति और उत्तरायणी की शुभकामनाएं