Special: नए साल में रोज़ाना ये उपाय करें, दूर होंगी परेशानियां – The Hill News

Special: नए साल में रोज़ाना ये उपाय करें, दूर होंगी परेशानियां

खबरें सुने

नए साल में हर कोई नई उम्मीदों और खुशियों के साथ शुरुआत करना चाहता है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। यहां कुछ ऐसे ही उपाय बताए गए हैं, जिन्हें रोज़ाना अपनाकर आप नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक तंगी और कलह-क्लेश से छुटकारा पा सकते हैं।

देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए:

  • हर सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखें और इस मंत्र का जाप करें: “कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।”

  • इसके बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर तीन-चार बार फेरें। इस मंत्र का अर्थ है कि हथेली के अग्रभाग में माँ लक्ष्मी, मध्य भाग में माँ सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।

रोज़ाना करें ये काम:

  • घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज़ सुबह-शाम उसकी पूजा करें और घी का दीपक जलाएं। इससे वातावरण शुद्ध होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

घर में रखें ये चीजें:

  • सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में मोर पंख, कामधेनु गाय और कछुए की मूर्ति रखें। वास्तु के अनुसार, इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वास्तु दोष से मुक्ति:

  • वास्तु दोष से निजात पाने के लिए रोज़ सुबह पानी में नमक मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़काव करें।

  • नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा भी लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। हम इसमें दी गई जानकारी का समर्थन नहीं करता। यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से संकलित की गई है। पाठक अपने विवेक का प्रयोग करें।

 

Pls read:Special: पांडा पेरेंटिंग: बच्चों को तनाव मुक्त और आत्मविश्वासी बनाने का नया तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *