Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया – The Hill News

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

खबरें सुने

शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के निधन की खबर से वे अत्यंत व्यथित हैं। यह पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सिंह की दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल दें। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Pls read:Himachal: हिमाचल में बर्फबारी जारी, 134 सड़कें बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *