Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने संविधान दिवस पर दी शुभकामनाएँ, बाबा साहेब आंबेडकर को किया नमन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि संविधान हमारे देश की आत्मा और प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक है। उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी उल्लेख है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करने के साथ ही इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापन में योगदान देकर हम सब ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं।

 

 

Pls read:Uttarakhand: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) साकार कर रही है घर का सपना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *