विकासनगर के साहिया-क्वानू मार्ग पर भूस्खलन

प्रदेश में बारिश और भूस्खलन कब हो जाए कुछ कहना मुश्किल है। विकासनगर में साहिया-क्वानू मार्ग के पास भूस्खलन के चलते रास्ता बंद हो गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी आ गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना के बाद मार्ग बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी।मौके पर पहुंचें लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *