Chardham: गंगोत्री-यमुनोत्री में कई किलोमीटर का जाम, 10 हजार तीर्थयात्रियों ने वाहनों में गुजारी रात – The Hill News

Chardham: गंगोत्री-यमुनोत्री में कई किलोमीटर का जाम, 10 हजार तीर्थयात्रियों ने वाहनों में गुजारी रात

खबरें सुने

उत्तरकाशी। चार धाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आन वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्री के बीच 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने अपने ही वाहनों में रात गुजारी। मंगलवार की सुबह 6:00 बजे उत्तरकाशी से जो वाहन गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे उन वाहनों को गंगोत्री पहुंचने में 22 से 25 घंटे का समय लगा है। 45 किलोमीटर लंबे जाम में यात्री बेहद परेशानी हुए। रात के समय हर्षिल झाला धराली में लंबा जाम लग रहा। इस क्षेत्र में जाम को खुलवाने के लिए पुलिस भी नजर नहीं आई । तीर्थ यात्री धराली क्षेत्र में रात की 2:00 बजे पुलिस को ढूंढते मिले। जिसके बाद धारली के स्थानीय निवासियों ने रात की 10:00 से लेकर सुबह 4 बजे तक जाम खोलने का प्रयास किया।

साथ ही कुछ तीर्थ यात्रियों को चाय भी पिलाई। मंगलवार की रात गंगोत्री धाम में भी रात्रि कालीन कपाट बंद होने पर 9:30 तक तीर्थयार्थियों ने दर्शन किए अन्य तीर्थ यात्रियों को बुधवार सुबह होने तक का इंतजार करना पड़ा। वहीं यमुनोत्री धाम में भी रात के समय पैदल यात्रा जारी है। रात 12 बजे से ही तीर्थ यात्री जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए जा रहे हैं। जो सुबह 4 यमुनोत्री धाम पहुंच रहे हैं।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता एम्स ऋषिकेश में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *