![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 87.98% छात्र सफल हुए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी है, 91.52% लड़कियाँ परीक्षा में सफल रहीं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12% रहा।
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
-
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
-
होम पेज पर दिए गए 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
नए पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट का प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए एक सॉफ्ट कॉपी भी सेव करें।